
एलपीजी वितरण व्यवस्था की सघं जांच 22 जगहों का निरीक्षण गैस एजेंसियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी
जिला पदाधिकारी महोदय, कैमूर के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 27 मार्च 2026 को जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की सघन जांच हेतु औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।इस दौरान कुल 09 गैस एजेंसियों एवं 13 रेस्टोरेंट/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
जांच के क्रम में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।गैस वितरण एवं स्टॉक की स्थिति निम्नानुसार पाई गई:कुल उपलब्ध गैस सिलेंडर – 4766वितरित – 1935अवशेष – 2831बुकिंग – 13518जिला प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों को एलपीजी गैस का वितरण पूर्णतः नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।भविष्य में भी जांच क्रम मे किसी भी एजेंसी या प्रतिष्ठान द्वारा अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन द्वारा आम जनता को आश्वस्त किया गया है कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
