
चैनपुर के छात्र मोहम्मद उमर ने बिहार बोर्ड में 88.8% अंक लाकर किया स्कूल व गांव का नाम रोशन।
सिरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने 444 अंक हासिल कर पेश की सफलता की मिसालचैनपुर (कैमूर):बिहार बोर्ड परीक्षा में चैनपुर प्रखंड के सिरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र मोहम्मद उमर ने 444 अंक (88.8%) प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।मोहम्मद उमर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और अपने लक्ष्य पर फोकस रखा। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षक भी बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।विद्यालय परिवार ने उमर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
शिक्षकों ने बताया कि उमर शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित छात्र रहे हैं, जिसका परिणाम आज सामने है।उमर की सफलता पर उनके परिजनों में भी खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उमर ने हमेशा मेहनत और लगन को प्राथमिकता दी, जिससे आज यह मुकाम हासिल हुआ है।स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी मोहम्मद उमर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गांव के लोगों का कहना है कि उमर की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।मोहम्मद उमर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि आगे भी वह कड़ी मेहनत कर अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगे।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
