
सलेमपुर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगातचैनपुर (कैमूर):आज चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सलेमपुर में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य के तहत सामुदायिक भवन का उद्घाटन बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान द्वारा किया गया।
उद्घाटन के साथ ही इस भवन को क्षेत्र के लोगों को समर्पित कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।उद्घाटन समारोह के बाद मंत्री मो. जमा खान ने अपने संबोधन में कहा कि यह सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के भवन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।मंत्री ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं।स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे गांव में विवाह, बैठक, प्रशिक्षण एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा होगी। यह भवन गांव के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगा।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
