
नदी स्वच्छता,जन-जागरूकता, स्वच्छता मिनी मैराथन कार्यक्रम का सफल आयोजनआज दिनांक 30. 03. 2026 दिन सोमवार को जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत “ गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कैमूर के अधौरा प्रखंड में स्वच्छता मिनी मैराथन तथा पौधारोपण का आयोजन किया गया|इस मिनी मैराथन में गांव के काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
2km स्वच्छता दौड़ में प्रथम स्थान – नीरज कुमार ,द्वितीय – विकाश कुमार,तृतीय – विनोद कुमार और 1km स्वच्छता दौड़ में प्रथम स्थान – अमित कुमार, द्वितीय स्थान – आनंद कुमार,तृतीय स्थान-पवन कुमार रहे,विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अमरनाथ जी द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जिला परियोजना पदाधिकारी श्री मोहन कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को नदी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक करना है।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नदियां हमारे जीवन का आधार हैं और उनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज से ही जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा “स्वच्छ नदी, सुरक्षित भविष्य” का संदेश दिया गया।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
