जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन ने शिवम कुमार पर जताया भरोसा बनाया राज्य अध्यक्ष

शिवम कुमार बने जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन, बिहार के राज्य अध्यक्षकई विभिन्न सामाजिक कार्यों, युवा सशक्तिकरण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी शिवम कुमार को जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा बिहार राज्य का राज्य अध्यक्ष (State President, State Executive Committee – SEC) नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मार्च 2026 से प्रभावी है तथा उनका कार्यकाल तीन वर्षों का निर्धारित किया गया है। संस्था के महासचिव द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत, संस्थापक निदेशकों की सलाह एवं सहमति से प्रदान की गई है। यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सामाजिक प्रतिबद्धता और संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण है।शिवम कुमार पिछले कई वर्षों से समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, युवा एवं छात्र आत्म-विकास शिविरों के आयोजन तथा विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

उनके नेतृत्व में कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें युवा विकास शिविर, नशा मुक्ति जागरूकता, नदी स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर एवं शैक्षिक सामाजिक समरसता कार्यक्रम प्रमुख रहा हैं। युवाओं को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इनके अभियान ने स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रभाव छोड़ा है।

सकारात्मक दिशा देने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।उनकी कार्यशैली में अनुशासन, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा यह नियुक्ति उनके नेतृत्व कौशल, संगठन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।

शिवम कुमार ने बताया कि यह नियुक्ति मेरे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन के संगठन के मिशन और विजन के उद्देश्यों को बिहार के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने, युवाओं को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।संगठन ने बताया की संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवम कुमार के नेतृत्व में बिहार में संगठन की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी तथा सामाजिक विकास, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

प्रमुख जिम्मेदारियां राज्य स्तर पर संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व एवं संचालन।राज्य कार्यकारी समिति (SEC) का मार्गदर्शन एवं समन्वय। जिला एवं प्रखंड स्तर पर टीमों का विस्तार और सशक्तिकरण। जन-जागरूकता अभियान, सामाजिक कार्यक्रम एवं शिविरों का आयोजन। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ समन्वय एवं साझेदारी। संस्था के मूल्यों के अनुरूप पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करना।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!