चैनपुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर मिथिलेश कुमार सिंह ने दिखिल किया नामांकन पत्र

चैनपुर पैक्स चुनाव: मिथिलेश कुमार सिंह (पिंटू) ने किया नामांकन, फिर जताई जीत की उम्मीद

चैनपुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज उम्मीदवार मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और गरमा गया है।नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पिंटू सिंह ने कहा कि वर्ष 2009 से लेकर 2025 तक चैनपुर की जनता ने उन्हें लगातार अपना आशीर्वाद रूपी वोट देकर जिताने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रही है और उन्होंने हमेशा किसानों एवं आम लोगों तक कृषि से जुड़ी सुविधाएं पहले पहुंचाने का प्रयास किया है।उन्होंने आगे कहा कि चैनपुर की जनता उनके लिए परिवार के समान है और इस बार भी उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता एकतरफा समर्थन देकर उन्हें पुनः विजयी बनाएगी।वहीं, नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रखंड कार्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो सकी।पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आने वाले दिनों में अन्य उम्मीदवारों के नामांकन के साथ चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!