जनगणना 2027 को लेकर चैनपुर प्रखंड कार्यालय में अहम बैठक

चैनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, अधिकारियों की बैठक में दिए गए अहम निर्देश

भभुआ/चैनपुर (संवाददाता):बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना 2027 के चार्ज पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जनगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके आधार पर सरकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार होती है और विकास कार्यों को दिशा मिलती है।बैठक में जनगणना के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारियों, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया तथा आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें।प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तयजनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 से फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

इसमें प्रखंड सभाकक्ष, मनरेगा कार्यालय सभाकक्ष तथा न्यू बीआरसी सभाकक्ष को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 10 बैच बनाए गए हैं। इन बैचों में कुल 417 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्य 6 अनुभवी ट्रेनरों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।पहला चरण 17 अप्रैल से शुरूअधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 17 अप्रैल से प्रारंभ होकर 1 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रशिक्षित कर्मी क्षेत्र में जाकर डेटा संग्रहण का कार्य करेंगे।बैठक के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय बनाकर कार्य करें और जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!