
कुदरा ओवरब्रिज के नीचे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,
ससुराल आया था मृतकरोहतास जिले के सासाराम का रहने वाला था
शशि कुमार कुदरा ओवरब्रिज के नीचे शनिवार शाम सड़क पार कर रहे एक युवक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान रोहतास जिले के सासाराम बौलिया प्रतापगढ़ निवासी अवध प्रसाद गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शशि कुमार शुक्रवार को अपने परिवार के साथ कुकुराढ़ गांव स्थित ससुराल आया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम शशि कुमार ओवरब्रिज के नीचे से सड़क पार कर रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद कुकुराढ़ गांव में मातम पसर गया है।कुदरा थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात ट्रक और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
