सिरसी में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हाटा की टीम ने दर्ज की जीत

सिरसी में मिनी ग्राउंड कैनवस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, हाटा टीम ने दर्ज की जीत

पूर्व मुखिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन, रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीती हाटा की टीमभभुआ/चैनपुर (संवाददाता):कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरसी गांव में रविवार को वज़िरिया क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में मिनी ग्राउंड कैनवस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट 12 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन मदुरना पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभुनारायण सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में जुटे।उद्घाटन मैच हाटा और उदय रामपुर की टीमों के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर हाटा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए उदय रामपुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 35 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाटा की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।कार्यक्रम के दौरान मदुरना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुराद खान, अधिवक्ता मनजीत सिंह, सैयद फैजुद्दीन, शकील अहमद, शैख समिउर्रहमान, असलम खान, शैख मोतिउद्दीन, ओम प्रकाश एवं मास्टर राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।मैच के सफल आयोजन में एकबाल खान और अरबाज खान की अहम भूमिका रही।

वहीं मैच का रोमांच बढ़ाने में कॉमेंटेटर सैयद समीर अहमद की सशक्त और जीवंत कमेंट्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी इल्यास खान (प्रथम अंपायर) और मोहय्युद्दीन (द्वितीय अंपायर) ने निष्पक्ष तरीके से निभाई।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले भी इसी तरह रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होंगे।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!