समाहरणालय परिसर में बाबा साहेब को अर्पित की पुष्पांजलि

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर समाहरणालय परिसर में श्रद्धापूर्वक माल्यार्पणकैमूर, 14 अप्रैल: भारत के महान संविधान निर्माता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज समाहरणालय परिसर, कैमूर (भभुआ) में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय,पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर समाहर्ता,एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा/तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उनके बताए मार्ग—समानता, न्याय एवं बंधुत्व—के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने बताया कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी समाज को दिशा प्रदान करता है।

उन्होंने सभी को उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने अनुरोध किया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा सभी ने सामूहिक रूप से उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!