एनडीए कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाई अंबेडकर जयंती शिक्षा और समानता के संदेश पर दिया जोर

एनडीए कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, शिक्षा और समानता के संदेश पर दिया जोर

चांद (कैमूर), 14 अप्रैल: प्रखंड मुख्यालय चांद में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख चंदन सिंह, भाजपा चांद के मंडल अध्यक्ष अखिलेश नारायण सिंह पटेल, सुजीत कुमार सिंह तथा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल (क्षेत्र पंचायत सदस्य) ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा देश को दिए गए समानता, न्याय और अधिकार के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है।वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण संभव है।

उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में एनडीए से जुड़े अंतू राम, महेश कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, सोनू पांडेय, चिंतामणि, संदीप पटेल, मदन सिंह, बिहारी राम, चंद्रेखर राम, बेचू राम, राजाराम, जितेंद्र राम, दीपक कुमार, इंद्र बलि सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

( कैमूर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!