
सिरसी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, समाजसेवियों ने लिया उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प
चैनपुर (कैमूर) से संवाददाता:चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरसी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों एवं युवाओं द्वारा बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है।
उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज को सशक्त और समतामूलक बनाया जा सकता है।इस कार्यक्रम में युवा समाजसेवी जाकिर हुसैन, संदीप कुमार, तेजबहादुर कुमार, अनीस कुमार, अवधेश राम सहित बड़ी संख्या में युवा शक्ति मौजूद रही। सभी ने एकजुट होकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारेंगे और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
