
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मछुआरों के लिए फिशिंग बोट एवं जाल पैकेज का किया गया वितरणआजीविका सशक्तिकरण एवं सुरक्षित मत्स्य पालन को बढ़ावामत्स्यजीवियों के आजीविका सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षित मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को अपराह्न 01:00 बजे “नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना” के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच फिशिंग बोट एवं जाल का वितरण किया गया।जिला
पदाधिकारी महोदय श्री नवीन कुमार सिंह के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 38 मछुआरों/मत्स्य विक्रेताओं को 03 फिशिंग बोट एवं 35 फेका जाल (आइस बॉक्स सहित) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला मत्स्य कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।इस योजना का मुख्य उद्देश्य मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके कार्य को सुगम, सुरक्षित एवं अधिक लाभकारी बनाना है।
फिशिंग बोट एवं जाल पैकेज से मछलियों की पकड़, भंडारण एवं विपणन में सहूलियत होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी लाभुकों को कहा गया कि वे इन संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए मत्स्य उत्पादन एवं व्यवसाय को बढ़ाएं।
साथ ही अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।इस पहल से मछुआरों को आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, कार्य में सुरक्षा तथा आय वृद्धि का अवसर प्राप्त होगा, जिससे जिले में मत्स्य क्षेत्र को नई गति मिलेगी।जिला प्रशासन, कैमूर द्वारा मत्स्यजीवियों के कल्याण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
