
आम पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, प्रपत्र-1 बनाने का कार्य प्रारंभचैनपुर (कैमूर), संवाददाता:कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड में आम पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में प्रखंड पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज से प्रपत्र-1 तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
प्रखंड पदाधिकारी ने बताया कि प्रपत्र-1 तैयार करना चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसके तहत मतदाता सूची से संबंधित आधारभूत जानकारी संकलित की जाती है। इस कार्य को पूरी पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता न हो।
साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।प्रखंड प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है और विभिन्न स्तरों पर कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में यह कार्य चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि आम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और आगामी दिनों में अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं भी तेजी से पूरी की जाएंगी। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
