जनगणना को लेकर कैमुर प्रशासन अलर्ट डीएम ने की अहम समीक्षा बैठक

जनगणना-2027: स्व-गणना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क,जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई समीक्षा बैठकभारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रारंभ हो रहे स्व-गणना (Self Enumeration) कार्य के प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, कैमूर, अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सर्वप्रथम स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) सुनिश्चित करें तथा तत्पश्चात अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भी इस कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करायें।जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है।

अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसका सफल निष्पादन सुनिश्चित हो सके।बैठक के दौरान जनगणना निदेशालय, बिहार, पटना से आए जिला समन्वयक श्री आदर्श पाण्डेय द्वारा स्व-गणना से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल की पूरी प्रक्रिया का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने पोर्टल के उपयोग, डेटा प्रविष्टि की विधि एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी, जिससे कार्य निष्पादन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।अंत में जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!