
विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु व्यापक कार्ययोजना लागु“K-SUM” मिशन से शिक्षा में नवाचार की नई उड़ान Calendar of Events एवं NEXTGEN KAIMUR का विमोचन जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से किया गयानए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ ही कैमूर जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु व्यापक एवं सुनियोजित कार्ययोजनाएं लागू की गई हैं।
इन पहलों का मुख्य उद्देश्य पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाना एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान करना है।इसी क्रम में जिले में शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं तकनीकी जागरूकता को सशक्त बनाने हेतु “कैमूर समग्र उत्कर्ष मिशन (K-SUM)” के अंतर्गत विभिन्न अभिनव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।मिशन के तहत विद्यालयों में प्रतिदिन “कैमूर चेतना सत्र” का आयोजन कर विद्यार्थियों के नैतिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
साथ ही, शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु “Calendar of Events” तैयार कर सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराया गया है।शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए “NEXTGEN KAIMUR” नामक माहवार पठन-पाठन प्रारूप विकसित किया गया है। शिक्षकों के दैनिक शैक्षणिक कार्यों के अनुश्रवण हेतु गूगल फॉर्म आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली भी प्रभावी रूप से लागू की गई है।सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए “सुर ताल” योजना के तहत संगीत शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा रहा है,वहीं “Dribbling to Dreams” पहल के माध्यम से बास्केटबॉल को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, जिला एवं प्रखंड स्तर पर Academic Cell के माध्यम से विद्यालयों का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा रहा है।विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त एवं सुरक्षित बनाने हेतु साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम तथा उनके भविष्य निर्माण के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र भी नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को मां मुंडेश्वरी सभागार, समाहरणालय भभुआ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान “Calendar of Events” एवं “NEXTGEN KAIMUR” का विधिवत विमोचनजिला पदाधिकारी, कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह एवंपुलिस अधीक्षक, कैमूर श्री हरिमोहन शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, निदेशक DRDA सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि “K-SUM” मिशन के माध्यम से कैमूर को शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं तकनीकी सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई जाए तथा जिले के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी एवं सक्षम बनाया जा सके।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
