भभुआ मंडल कारा में प्रशासन का जांच अभियान

भभुआ मंडल कारा में जिला प्रशासन का सघन तलाशी अभियानभभुआ मंडल कारा में जिला प्रशासन द्वारा औचक सघन तलाशी अभियान संपन्नभभुआ, 17 अप्रैल 2026:जिला प्रशासन कैमूर द्वारा आज अहले सुबह भभुआ मंडल कारा में व्यापक स्तर पर औचक एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया।यह अभियान प्रातः 5:00 बजे से 06:00 बजे के बीच जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय कैमूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियाँ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनियाँ, 24 अवर निरीक्षक एवं लगभग 125 पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।तलाशी के दौरान कारा परिसर के प्रत्येक वार्ड एवं संवेदनशील स्थलों की बारीकी से जांच की गई।अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई, जिससे कारा की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।अभियान के दौरान कारा प्रशासन की ओर से काराधीक्षक, प्रभारी उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक सहित सभी कर्मी उपस्थित रहे एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान किया गया।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!