चैनपुर प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए कर्मि हुए रवाना

कैमूर में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, जगरिया व बढ़ौना पंचायत के लिए टीम रवाना

कैमूर जिले में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में चैनपुर प्रखंड अंतर्गत जगरिया पंचायत एवं बढ़ौना पंचायत में 20 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक टीम को रवाना कर दिया गया है।प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की संभावना को समाप्त किया जा सके। इसके लिए पुलिस बल के साथ-साथ दंडाधिकारी भी तैनात किए गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। मतदान कर्मियों को पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वे बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दें।ज्ञात हो कि पैक्स चुनाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में प्रशासन इस चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता और सतर्कता बरत रहा है।

( कैमुर से अफसार आलम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!