
विशेष प्रशासनिक सतर्कता अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ गहन छापेमारी जारीजिले में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय के निदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रशासनिक सतर्कता अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिले के सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर गहन छापेमारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी और उनकी टीम द्वारा की जा रही है।अभी तक मोहनिया नगर क्षेत्र अंतर्गत 19000 रूपये और भभुआ नगर क्षेत्र अंतर्गत 18000 रूपये का चलान काटा गया है।
अभियान के दौरान प्रशासनिक टीमों द्वारा विभिन्न दुकानों, बाजारों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एवं भंडारण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया।नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में एक साथ व्यापक छापेमारी की जा रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः समाप्त करने जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।कैमूर जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
