चांद में मेट्राॅपोलिस पैथोलॉजी का भव्य उद्घाटन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की नई पहल

चांद में मेट्रॉपोलिस पैथोलॉजी का भव्य उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की नई पहल

सबहेड:विधायक मोहम्मद जमा खान ने किया उद्घाटन, युवाओं के प्रयास की सराहना

चांद (कैमूर), संवाददाता:कैमूर जिले के चांद प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेट्रॉपोलिस पैथोलॉजी का भव्य उद्घाटन रविवार को चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद जमा खान के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस नई पैथोलॉजी केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी प्रो. प्रवीण मिश्रा (टेक्नीशियन) के हाथों में होगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने बताया कि मेट्रॉपोलिस जैसी प्रतिष्ठित संस्था लगभग वर्ष 1980 से देशभर में अपनी सेवाएं दे रही है, लेकिन चांद क्षेत्र में इसकी शाखा पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की जांच के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

यहां खून, यूरिन, शुगर, थायरॉयड सहित कई आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मोहम्मद जमा खान ने कहा कि शिक्षित युवाओं द्वारा इस तरह के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों में आगे आना समाज के लिए अत्यंत सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस तरह की पहल न केवल रोजगार के अवसर पैदा करती है, बल्कि आम लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे प्रयासों को समाज के हर वर्ग को प्रोत्साहित करना चाहिए और यदि भविष्य में इस संस्था को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो वे स्वयं आगे बढ़कर हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह पैथोलॉजी केंद्र क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!