हमज़ा अली और असद अली ने जीता गोल्ड मेडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

गाजीपुर में थर्ड डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप संपन्न, 110 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हमजा और असद अली का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन; कैमूर का बढ़ाया मान

नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिलदारनगर में थर्ड डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के करीब 110 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाह फैज पब्लिक स्कूल, गाजीपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

मास्क अकैडमी, एसकेबीएम दिलदारनगर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा अन्य कई विद्यालयों और क्लबों के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।प्रतियोगिता में हमजा अली और असद अली (दोनों सगे भाई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी मेहनत और लगन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के ग्राम कोट्सा निवासी इन दोनों भाइयों ने अपनी उपलब्धि से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 11 से 13 मई तक आईआईएमटी, मेरठ में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग लेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर जोया खान ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजहर खान उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन उत्तर प्रदेश के हेड कोच एवं गाजीपुर के जिला महासचिव मोहम्मद अब्दुल सलाम के नेतृत्व में हुआ। वहीं कार्यक्रम की देखरेख गाजीपुर के प्रेसिडेंट देवेंद्र प्रजापति और चेयरमैन सरजिस सिंह द्वारा की गई।इस सफल आयोजन से जिले में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और अधिक बढ़ा है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!