चांद प्रखंड विकास पदाधिकारी हदीद खान ने दो विभागों का किया औचक निरीक्षण

कैमूर): दो विभागों का औचक निरीक्षण, कई खामियां

कैमूर जिले के चांद प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मोहम्मद हदीद खान ने मंगलवार को एक साथ दो महत्वपूर्ण विभागों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। इस निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा विभाग में लापरवाही सामने आई, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

सबसे पहले बीडीओ ने पशु चिकित्सा विभाग का निरीक्षण किया, जहां मुख्य चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार मौके पर अनुपस्थित पाए गए। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर बिना किसी को प्रभार दिए ही कहीं चले गए हैं। इस पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे गंभीर लापरवाही करार दिया। निरीक्षण के दौरान दवा भंडार (स्टोर) की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।इसके बाद बीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांद का निरीक्षण किया।

यहां विशेष रूप से बनाए गए लू (हीट वेव) वार्ड की जांच की गई, जहां कूलर और पंखे की व्यवस्था सही पाई गई। मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए किए गए इंतजामों को संतोषजनक बताया गया। साथ ही दवा स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया गया, जिसकी स्थिति व्यवस्थित और ठीक पाई गई।बीडीओ मोहम्मद हदीद खान ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, वहीं बेहतर कार्य करने वाले विभागों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!