आंगनबाड़ी ऑफ द वीक पहल से सेविका सहायिकाओं में बढ़ेगा उत्साह

आंगनबाड़ी ऑफ द वीक” पहल से सेविका-सहायिकाओं का बढ़ेगा उत्साहजिला पदाधिकारी, कैमूर महोदय के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी केंद्र एवं वहां कार्यरत सेविका एवं सहायिका को “आंगनबाड़ी ऑफ द वीक” के रूप में चयनित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस नवाचार का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना, बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर पोषण एवं देखभाल उपलब्ध कराना तथा सेविका-सहायिकाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करना है।इसी क्रम में, दिनांक 13.04.2026 से 18.04.2026 तक के लिए भगवानपुर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-05 को “आंगनबाड़ी ऑफ द वीक” के रूप में चयनित किया गया।

इस अवसर पर केंद्र की सेविका श्रीमती मीना देवी एवं सहायिका श्रीमती ज्ञानती देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिला प्रशासन द्वारा उम्मीद जताई गई है कि इस पहल से सभी आंगनबाड़ी कर्मियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित होगी तथा सेवा प्रदायगी में निरंतर सुधार होगा।

( कैमुर से अबसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!