कैमुर में गैस आपूर्ति सामान्य प्रशासन की निगरानी सख्त

गैस समस्या समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित 731 शिकायतों में 697 का निपटारा

जिले में गैस आपूर्ति सुचारू, प्रशासन सतर्ककैमूर जिले में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य एवं सुचारू रूप से जारी है। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 19 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनमें—इंडियन ऑयल: 04 एजेंसियांभारत पेट्रोलियम: 05 एजेंसियांहिंदुस्तान पेट्रोलियम: 10 एजेंसियां हैं।दिनांक 30.04.2026 को जिले में कुल 8609 गैस सिलेंडर उपलब्ध थे।

इनमें से 3613 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 4998 सिलेंडर उपलब्ध हैं।गैस से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।संपर्क नंबर: 06189-22208014.03.2026 से अब तक 731 शिकायतें प्राप्त हुईंइनमें से 697 शिकायतों का सफल निपटारा किया जा चुका है।जिला एवं अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी एवं जांच की जा रही है।

अब तक 516 प्रतिष्ठानों (होटल/रेस्टोरेंट आदि) की जांच की जा चुकी है। जांच में यह सुनिश्चित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग न हो।शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी: 25 दिनों के भीतर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डिलीवरी: 45 दिनों के भीतर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ एवं मोहनियां द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारू बनी रहे।जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि गैस का उपयोग केवल घरेलू उद्देश्यों के लिए करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष में दें।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!