
डीएम की अध्यक्षता में कानुन व्यवस्था व राजस्व मामलों की समीक्षा सख्त निर्देश जारीजिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों की समीक्षा की; अवैध खनन और शराब तस्करी पर जीरो टॉलरेंसआज दिनांक 29.04.2026 को जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिवहन, सड़क सुरक्षा, मद्यनिषेध, खनन, DLOC (जिला स्तरीय निगरानी समिति) एवं भूमि विवाद से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ‘ब्लैक स्पॉट्स’ के चिन्हीकरण और वहां सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। बिना हेलमेट और ओवरस्पीडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा सघन वाहन जांच अभियान चलाने को कहा गया।शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी महोदयने चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी बढ़ाने और अवैध शराब के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया।
भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी और थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित बैठकें करने का निर्देश दिया गया, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु टास्क फोर्स को सक्रिय रहने और अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और अगले सप्ताह तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
