नीट परीक्षा को लेकर कैमूर प्रशासन अलर्ट कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु पुख्ता इंतेजाम

NEET ( UG) 2026 को लेकर कैमुर प्रशासन अलर्ट

कैमूर जिला प्रशासन द्वारा NEET (UG) 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु की गई पुख्ता तैयारियाँ

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय कैमूर द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया हैं। परीक्षा दिनांक 03.05.2026 (रविवार) को अपराह्न 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी।जिले में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कुल 1,476 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे:सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ (432 परीक्षार्थी)श्रीमती सीमा +2 उच्च विद्यालय, भभुआ (432 परीक्षार्थी)श्री अटल बिहारी सिंह +2 उच्च विद्यालय, भभुआ (360 परीक्षार्थी)जवाहर नवोदय विद्यालय, चौरसिया, मोहनियां (252 परीक्षार्थी)सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रवेश का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक है उसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।11:00 बजे से 01:30 बजे तक सघन तलाशी और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश की अनुमति नही दी जायेगी।सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भा०ना०सु०सं० की धारा 163 लागू रहेगी। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में साइबर कैफे, फोटोकॉपी और प्रिंटिंग की दुकानें बंद रहेंगी।

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, कोई भी आभूषण, बटुआ, धूप का चश्मा और पेन ले जाना पूरी तरह वर्जित है।जिला आपदा शाखा में जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष: 06189-222080) स्थापित किया गया है।परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति और एम्बुलेंस सहित चिकित्सा दलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।जिला प्रशासन सभी परीक्षार्थियों से अपील करता है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें और समय से केंद्र पर पहुँचें। किसी भी प्रकार के कदाचार में लिप्त पाए जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!