सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

चैनपुर के मसोंई कैंप 02 में चालको व स्टाफ को दिए गए सुरक्षा के टिप्स

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान के तहत भारतमाला परियोजना स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 01 मई 2026 को चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मसौई कैंप-02 में रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारतमाला परियोजना साइट पर कार्यरत स्टाफ, ड्राइवरों एवं वाहन मालिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ श्री अमित कुमार उपस्थित रहे।

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “सुरक्षित यातायात केवल नियमों के पालन से ही संभव है, जो प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरलोडिंग से परहेज, नशे की अवस्था में वाहन न चलाना आदि के अतिरिक्त, सभी चालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करें।

भीड़-भाड़ एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा धूल नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं,ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।यह पहल न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जिम्मेदार यातायात संस्कृति को भी सुदृढ़ रखने की पहल भी है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!