
मोहनिया एसडीओ, एसडीपीओ के नेतृत्व में चला विशेष जांच अभियानबक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को लेकर बक्सर-नुआंव सीमा पर सघन जांच अभियानदिनांक 12-05-2026 को बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के आलोक में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कैमूर जिला प्रशासन द्वारा बक्सर-नुआंव अंतरजिला सीमा पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
यह जांच अभियान अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनिया के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में जिला खनन पदाधिकारी, कैमूर, उत्पाद अधीक्षक (Excise Superintendent), अंचल अधिकारी, नुआंव तथा थानाध्यक्ष, नुआंव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जांच के दौरान सीमा से गुजरने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा नकद राशि, शराब, अवैध खनिज, हथियार एवं अन्य संदिग्ध सामग्रियों की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन अवधि के दौरान सीमा क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सीमा क्षेत्रों पर जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
