कैमुर में दहशत का माहौल 48 घंटे में 4 सिर कटी लाशें बरामद पुलिस महकमे में हड़कंप

दुर्गावती नदी में मिले शवों से जुड़ाव की आशंका, अभय दे गांव के पास मिले कटे हुए बॉडी पार्ट्सफॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, इलाके में फैली सनसनीKaimur/कुदरा : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अभय दे गांव के समीप मानव शरीर के कटे हुए दो बॉडी पार्ट्स मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बरामद अंग प्लास्टिक के दो बोरों में बंद पाए गए, जो प्रथम दृष्टया एक पुरुष और एक महिला के प्रतीत हो रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।आशंका जताई जा रही है कि ये कटे हुए बॉडी पार्ट्स रविवार को दुर्गावती नदी में मिले दो शवों की घटना से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कैमूर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों को भी सूचना दे दी गई है, क्योंकि जिले में अब तक किसी व्यक्ति के लापता होने की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में मानव शरीर के कटे हुए हिस्से पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई है।घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग की है।मामले को लेकर मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दो कटे हुए बॉडी पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्गावती नदी में पूर्व में मिले दो शवों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चला रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे कैमूर जिले को झकझोर कर रख दिया है और लोग पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!