लुंगी गंजी में मरीजों का इलाज करते मिले डाॅक्टर विधायक ने अस्पताल में लगाई फटकार

लुंगी-गंजी में मरीजों का इलाज करते मिले डॉक्टर, विधायक ने अस्पताल में लगाई फटकार

रामगढ़ रेफरल अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, डीएम और सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग

रामगढ़/कैमूर। बिहार के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कैमूर जिले के रामगढ़ रेफरल अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर का लुंगी-गंजी पहनकर मरीजों का इलाज करने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय उजागर हुई जब सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया और मौके पर पहुंचे रामगढ़ विधायक सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव ने डॉक्टर को इसी हालत में देख लिया।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को आनन-फानन में रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक सतीश कुमार भी अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन काफी देर तक किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।बताया जाता है कि करीब 20 मिनट बाद अस्पताल के डॉक्टर लुंगी और गंजी पहने हुए इलाज करने पहुंचे। डॉक्टर की इस कार्यशैली को देखकर विधायक भड़क उठे और उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।

विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की लापरवाही और गैर-पेशेवर रवैया बेहद शर्मनाक है।नर्स के भरोसे चल रहा था इलाजप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घायल मरीजों का प्राथमिक इलाज केवल नर्सों द्वारा किया जा रहा था। ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी गई। विधायक ने मौके पर ही सिविल सर्जन और जिलाधिकारी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।20 वर्षों से एक ही अस्पताल में तैनात डॉक्टरसूत्रों के मुताबिक रामगढ़ रेफरल अस्पताल लंबे समय से अव्यवस्थाओं का शिकार है।

अस्पताल के प्रभारी आयुष डॉक्टर डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिंह करीब 20 वर्षों से एक ही अस्पताल में पदस्थापित बताए जा रहे हैं। विधायक ने इस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से एक ही जगह जमे रहने के कारण अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।विधायक ने जिला प्रशासन से डॉक्टर के तबादले तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और लापरवाही के आरोपों पर क्या कदम उठाए जाते

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!