बसपा नेतृत्व का बड़ा फैसला राजा खान बने बिहार प्रदेश महासचिव

कैमूर के युवा नेता राजा खान को BSP में बड़ी जिम्मेदारी, बने बिहार प्रदेश महासचिवपटना बैठक में पार्टी नेतृत्व ने की घोषणा, संगठन विस्तार में निभाएंगे अहम भूमिकाभभुआ/कैमूर: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौघरा गांव निवासी युवा नेता राजा खान को बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।

शनिवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय बैठक के दौरान उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही नियुक्ति पत्र भी जारी किया जाएगा।राजा खान की नियुक्ति को कैमूर जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले राजा खान की युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रही है।

क्षेत्र में उन्हें “कैमूर का युवा आइकॉन” के रूप में भी पहचान मिली हुई है।राजा खान एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता इसरार खान बिहार में बसपा के मजबूत नेताओं में गिने जाते रहे हैं। वे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और क्षेत्र में बसपा संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।राजनीतिक जीवन के दौरान राजा खान ने कई उतार-चढ़ाव देखे। समर्थकों का कहना है कि कई बार राजनीतिक बाधाओं के बावजूद उन्होंने जनता के बीच अपनी सक्रियता और लोकप्रियता बनाए रखी।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी उनका नाम संभावित उम्मीदवारों में शामिल माना जा रहा था, हालांकि अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं मिल सका।पटना में आयोजित बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर Raja Ram मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश गौतम, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, कुणाल किशोर विवेक, श्रीकांत जॉन, संतोष कुमार, बलीराम प्रसाद, प्रदेश सचिव अरुण कुमार और राम इकबाल राम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजा खान ने कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का भी संकल्प व्यक्त किया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!