
माननीय मंत्री श्री संजय सिंह ‘टाइगर’ की अध्यक्षता में अनुपालन, विकास योजनाओं और विधि-व्यवस्था की हुई गहन समीक्षाआज दिनांक 19.05.2026 को माँ मुंडेश्वरी सभागार, कैमूर (भभुआ) में प्रभारी मंत्री सह माननीय मंत्री, उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग, बिहार सरकार, श्री संजय सिंह ‘टाइगर’ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतीनिधियों और विभिन्न विभागों के अभियंतओं ने भाग लिया।
माननीय मंत्री जी द्वारा जिले में चल रही विभिन्न लोक-कल्याणकारी और बुनियादी ढांचागत योजनाओं (सड़क, बिजली, पानी, और शिक्षा) की प्रगति रिपोर्ट देखी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का निपटारा पूरी संवेदनशीलता, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।बैठक में कैमूर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, मुख्य अभियंता, तथा क्षेत्र के माननीय विधायक व अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।
