नौघरा में नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक कुर्रा ने एक गोल से जीता खिताब

हेडलाइन:नौघरा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक, कुर्रा ने एक गोल से जीता खिताब

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने किया उद्घाटन, विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

चैनपुर (कैमूर): कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नौघरा गांव में शनिवार की रात्रि आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की कुर्रा टीम एवं मेजबान नौघरा टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने फीता काटकर किया।निर्धारित 80 मिनट के इस मुकाबले में शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने के लिए जोरदार संघर्ष किया, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। दर्शकों में पूरे मैच के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की कुर्रा टीम ने निर्णायक गोल दागते हुए मैच में 1-0 की बढ़त बना ली और इसी बढ़त के साथ फाइनल मुकाबले पर कब्जा जमा लिया। अंतिम सीटी बजते ही कुर्रा टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।मैच में रेफरी की भूमिका रोशन अली ने निभाई, जबकि लाइनमैन के रूप में अयूब एवं राशिद ने जिम्मेदारी संभाली।

कॉमेंट्री का कार्य प्रवेश खान द्वारा किया गया तथा स्कोरर की भूमिका आजाद खान ने निभाई।फाइनल मुकाबले के समापन के बाद बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल को युवाओं के विकास एवं आपसी भाईचारे का मजबूत माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।नौघरा गांव में आयोजित इस नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!