
नली-गली की समस्या से जूझ रहे घटांव पंचायत के वार्ड 4 के ग्रामीण, मुखिया पर सिर्फ आश्वासन देने का आरोप
कुदरा/कैमूर। कुदरा प्रखंड अंतर्गत घटांव पंचायत के वार्ड नंबर 4 में नली एवं गली की समस्या आज भी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इलाके में जलनिकासी और सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड में नाली निर्माण नहीं होने से घरों के आसपास गंदा पानी जमा रहता है, जिससे बदबू, मच्छरों का प्रकोप और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं गली की स्थिति भी काफी खराब है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।
खासकर बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी समस्या आखिर किससे कहें, क्योंकि शिकायत के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
लोगों ने प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द से जल्द नली एवं गली निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि पंचायत प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक ध्यान देते
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
