PM अजय योजना के तहत आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों को मिले 242 नौकरी

भभुआ (कैमूर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पत्रांक-AGC-19014/3/2023-PMAJAY के आलोक में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PMAJAY) के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए सोमवार को लिच्छवी भवन, भभुआ में कौशल एवं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ना था।रोजगार मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न संस्थाओं एवं कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई तथा आवेदन भी प्राप्त किए गए।

मेले में नियोजनालय में निबंधन के लिए कुल 450 आवेदन प्राप्त हुए, जो युवाओं की रोजगार के प्रति जागरूकता और उत्साह को दर्शाता है। वहीं निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों को भी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इनमें LNJ Pvt. Ltd. को 30 आवेदन, LIC India को 10 आवेदन, Freedom Employability को 30 आवेदन तथा OSS Placement Services Pvt. Ltd. को सर्वाधिक 172 आवेदन प्राप्त हुए।अधिकारियों ने बताया कि PMAJAY योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।

मेले में उपस्थित युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं तथा करियर संबंधी मार्गदर्शन की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही इससे युवाओं में आत्मनिर्भर बनने की भावना को भी बल मिलता है। मेले के समापन पर प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!