कैमुर में तमंचा लहराकर रिल बनाने का विडियो शायरी जांच में जुटी पुलिस

भभुआ (कैमूर)। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने युवक की पहचान शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो 26 जून का बताया जा रहा है, जिसे मोहनिया थाना क्षेत्र के भोखरी गांव का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक युवक रील बनाते समय हाथ में तमंचा जैसी दिखने वाली वस्तु लहराते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि युवक के हाथ में मौजूद वस्तु वास्तविक हथियार है या नहीं। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, हथियार की प्रकृति तथा उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।युवक की पहचान में जुटी पुलिसमोहनिया के एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने शनिवार को बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिल चुकी है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान के लिए गुप्तचर तंत्र, चौकीदारों तथा स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है। पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।वीडियो जब्त, तकनीकी जांच भी शुरूपुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है।

साथ ही घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि वीडियो की वास्तविकता और घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। पुलिस तकनीकी स्तर पर भी वीडियो की जांच कर रही है।प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारीपुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच में यदि यह प्रमाणित होता है कि युवक ने अवैध हथियार का प्रदर्शन किया है या कानून का उल्लंघन किया है, तो उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!