चांद प्रखंड सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मान

तबादले पर अंचलाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने किया सम्मानित

चांद (कैमूर)। कैमूर जिले के चांद प्रखंड सभागार में गुरुवार को अंचलाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी और स्मृति-चिह्न व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।बताया गया कि सतीश कुमार गुप्ता ने 7 फरवरी 2024 को चांद अंचल में अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया था। लगभग ढाई वर्षों तक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बाद 9 जुलाई 2026 को उनका स्थानांतरण हो गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), ब्लॉक प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड की सभी 12 पंचायतों के जनप्रतिनिधि, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने श्री गुप्ता के कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ किया।

सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट किए।अपने विदाई संबोधन में अंचलाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि चांद में बिताया गया उनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि ढाई वर्षों के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में कभी कोई कठिनाई नहीं हुई।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्हें सहयोग मिला, उसी प्रकार भविष्य में भी यहां पदस्थापित होने वाले अधिकारियों को सभी का सहयोग मिलता रहेगा, ताकि विकास और जनहित के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें। अंत में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!