
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कैमूर का संगठन हुआ मजबूत, 27 मंडलों में नए अध्यक्षों की घोषणा
भभुआ (कैमूर)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा, कैमूर ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 27 मंडलों के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इस नियुक्ति के साथ संगठन विस्तार अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवान रहबर खान ने बताया कि यह नियुक्तियां भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक खान तथा भाजपा कैमूर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के निर्देशानुसार की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार चांद दक्षिणी से महफूज खान, चांद उत्तरी से मो. इमरान, चैनपुर उत्तरी से बर्कत अली खान, चैनपुर दक्षिणी से असदुल्लाह खान, भगवानपुर से मनीर अंसारी, हाटा नगर से जुही ताज, अधौरा पूर्वी से सुराद अली, अधौरा पश्चिमी से सुलेमान मियां, भभुआ नगर से इमरान दर्जी, भभुआ पश्चिमी से इख्तियाज आलम, भभुआ मध्य से मो. कुरैशी, भभुआ पूर्वी से शमशाद अंसारी, रामपुर से मुर्तुजा मियां, मोहनियां पश्चिमी से जियाउर रहमान, मोहनियां मध्य से रियाज अली, मोहनियां नगर से मो. सहेबोयार अंसारी, मोहनियां पूर्वी से शाहिद अली, कुदरा नगर से नाजीर आलम, कुदरा दक्षिणी से फैज शेख, कुदरा उत्तरी से जजीब खान, नुआंव पूर्वी से वकील अंसारी, नुआंव मंडल से एनामुल हक खान, रामगढ़ नगर से राजू अंसारी, रामगढ़ मंडल से आशिक अली, रामगढ़ पूर्वी से अलाउद्दीन दर्जी, दुर्गावती दक्षिणी से सन्नाद अंसारी तथा दुर्गावती मंडल से मैनुद्दीन दर्जी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिलाध्यक्ष दिवान रहबर खान ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक भाजपा की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारी सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन हित में कार्य करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
