चैनपुर में मवेशी तस्करी का पर्दाफाश, पिकअप वाहन समेत दो मोबाइल जब्त

कैमूर पुलिस को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता, 15 जीवित मवेशी बरामद; दो गिरफ्तार,

भभुआ/चैनपुर, 14 जुलाई। कैमूर जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 15 जीवित मवेशियों को बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 2:50 बजे चैनपुर थाना की गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरसूब्रह्म-चैनपुर बाजार मार्ग से एक पिकअप वाहन पर अवैध रूप से मवेशी लादकर ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया।जांच के दौरान पिकअप वाहन संख्या UP67AT-0885 को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के अंदर 15 जीवित मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया और वाहन को जब्त कर लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक फरीद अंसारी, पिता इद् अंसारी, निवासी माटी, थाना कोतवाली, तथा विमला देवी, पति विजय नट, निवासी कठोरी रेवा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस मामले में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।पुलिस ने मौके से 15 जीवित मवेशी, एक पिकअप वाहन (UP67AT-0885) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। साथ ही इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। कैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में मवेशी तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!