
कैमूर पुलिस ने गोलीकांड का किया सफल उद्भेदन, मुख्य आरोपी गिरफ्तारपुराने जमीनी विवाद में चली थी गोली, घटना में प्रयुक्त कट्टा और मोबाइल बरामद
भभुआ (कैमूर), 22 जुलाई। कैमूर पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के देउवा गांव में हुए गोलीकांड का त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना पुराने जमीनी विवाद के कारण हुई थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को लगभग तीन बजे चैनपुर थाना को सूचना मिली कि देउवा गांव में गोली चलने की घटना हुई है। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देशन में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
टीम ने तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त पंकज सिंह पटेल, पिता स्वर्गीय शिवमूरत सिंह पटेल, निवासी ग्राम देउवा, थाना चैनपुर, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया।इस मामले में वादी भगवती सिंह, पिता स्वर्गीय शंकर सिंह, निवासी देउवा, थाना चैनपुर के बयान पर चैनपुर थाना कांड संख्या-366/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 109, 352, 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) एवं 27 के तहत दर्ज की गई है।वादी ने अपने बयान में बताया है कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर आरोपी ने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार आरोपी , पंकज सिंह पटेल,पिता स्व. शिवमूरत सिंह पटेलनिवासी – ग्राम देउवा, थाना चैनपुर, जिला कैमूर,बरामदगी ,एक देसी कट्टा , एक मोबाइल फोन
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
