
जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री मोहम्मद जमा खानजनता दरबार में क्षेत्र समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
चैनपुर (कैमूर), 31 जुलाई।चैनपुर विधायक सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने शुक्रवार को नौघरा स्थित अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान कैमूर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने सभी फरियादियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में भूमि विवाद, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, आवास तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, पारदर्शिता और जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए वे निरंतर लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके और शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ बने। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देने पर मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
