
दुर्गावती में बड़ी कार्रवाई: गोदाम से 143.04 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
दुर्गावती (कैमूर)। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक गोदाम से 28 बंडल में कुल 143.04 किलोग्राम गांजा जब्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को संध्या करीब 4:10 बजे गुप्त सूचना मिली कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम मधुरा स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने अशोक सिंह (पिता- स्वर्गीय फौजदार सिंह), निवासी ग्राम मधुरा, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के गोदाम से 28 बंडल में कुल 143.04 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
मौके से आरोपी अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर लिया है और आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
