वेदांता डेंटल केयर के स्वागत समारोह में पहुंचे एमएलसी संतोष कुमार सिंह, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहल की सराहना

चांद (कैमूर)। प्रखंड मुख्यालय स्थित वेदांता डेंटल केयर द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद (एमएलसी) संतोष कुमार सिंह शामिल हुए। समारोह में पहुंचने पर वेदांता डेंटल केयर के संचालक डॉ. आकाश कुमार सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है।

उन्होंने वेदांता डेंटल केयर द्वारा क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी डॉ. आकाश कुमार सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चांद क्षेत्र में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को अब बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।स्वागत समारोह में गुड्डू सिंह, मुखिया रेशाद खान, मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह, समाजसेवी विक्की सिंह, मुखिया बबलू सिंह, बच्चों बाबा, सोनू पांडे, ओम प्रकाश सिंह, चंदन कुमार चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि, पैक्स अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह, महेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने वेदांता डेंटल केयर की इस पहल को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!