
लोजपा (रामविलास) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित, मो. अलाउद्दीन अंसारी बने कैमूर जिलाध्यक्ष
कैमूर। लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) कैमूर के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मो. सलीम साहिल ने किया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने की, जबकि संचालन प्रदीप पासवान ने किया।बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव भी किया गया।बैठक में मो. अलाउद्दीन अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नया कैमूर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव के पद पर कार्यरत फिरोज अंसारी को पद से मुक्त किए जाने की जानकारी दी गई। नए जिलाध्यक्ष के चयन के बाद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।प्रदेश अध्यक्ष मो. सलीम साहिल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय किया जाएगा।
उन्होंने नए पदाधिकारियों से संगठन के हित में सक्रियता के साथ काम करने की अपील की।बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें शत्रुधन तिकी, रणजीत सिंह, संजय सिंह, तेजन पासवान, राकेश सिंह, प्रदीप पासवान, दीपक वर्मा, संजय कछु चौधरी, संजय शर्मा, संतोष सिंह, कमलेश सिंह, रितेश राज, पन्द्रमा पासवान, पंकज उपाध्याय, जावेद अख्तर, जमाबुदीन, मुख्तार अंसारी, मुमताज अंसारी, मोरतुजा अंसारी, शोका अंसारी, राजीक जावेद, मुन्ना अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, जुनैद अख्तर, शाहनवाज अंसारी, सद्दाम हुसैन, अवध अंसारी, सरोज पासवान, दीपक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
