हाटा में क्विज का महासंग्राम! 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

हाटा में हुआ ‘टॉप टेन क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन, 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

हाटा (कैमूर)। नगर पंचायत हाटा क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘टॉप टेन क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मिडिल स्कूल हाटा परिसर में किया गया, जिसमें नगर पंचायत हाटा क्षेत्र के कुल 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक जागरूकता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत हाटा के चेयरमैन रमेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत हाटा कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रतियोगिता में शामिल विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।प्रतियोगिता के आयोजन से नगर पंचायत हाटा क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है और अब छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी 15 अगस्त को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह का इंतजार है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!