पेंशनधारियों के खातों में पहुंची जुलाई की पेंशन, कैमूर में ₹19.33 करोड़ का भुगतान

कैमूर के 1.70 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में पहुंची जुलाई माह की पेंशन राशिमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 1.01 करोड़ पेंशनधारियों को डीबीटी से भेजी ₹1,100 की पेंशन, कैमूर में ₹19.33 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान

भभुआ (कैमूर)। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बिहार सरकार की ओर से जिले के पेंशनधारियों को जुलाई माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया। सोमवार को मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के कुल 1,01,32,888 पेंशनधारियों के बैंक खातों में ₹1,100 प्रति लाभार्थी की दर से जुलाई माह की पेंशन राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरित की।जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं पेंशन लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए।कैमूर के 1,70,788 पेंशनधारियों को मिला लाभकैमूर जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 1,70,788 पेंशनधारियों को जुलाई माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया।

इसके लिए सरकार की ओर से कुल ₹19 करोड़ 33 लाख 38 हजार 900 रुपये की राशि पेंशनधारियों के बैंक खातों में अंतरित की गई।जिले में पेंशन का लाभ लेने वाले लाभार्थियों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 36,272, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 7,324 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के 1,064 लाभार्थी शामिल हैं।इसके अलावा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 96,397, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 12,849 तथा बिहार दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 16,882 पेंशनधारियों को भी जुलाई माह की राशि का लाभ मिला।हर माह 10 तारीख को मिलेगी पेंशनकार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने पेंशनधारियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को विगत माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।सरकार के इस कदम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को नियमित आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे बैंक खाते में भेजे जाने से लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।22 हजार पेंशनधारियों ने अब तक नहीं कराया जीवन प्रमाणीकरणइधर, जिले में करीब 22 हजार पेंशनधारी ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। जीवन प्रमाणीकरण लंबित रहने के कारण ऐसे लाभार्थी पेंशन की राशि से वंचित हो रहे हैं।जिला प्रशासन की ओर से ऐसे सभी पेंशनधारियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी CSC/वसुधा केंद्र पर पहुंचकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं।यदि किसी कारणवश ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, तो संबंधित पेंशनधारी अपने क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेंशन योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। ऐसे में जिन पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें बिना विलंब के यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में पेंशन राशि के भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!