करमचट डैम में बड़ा हादसा, नहाने और सेल्फी के दौरान पानी में समाया किशोर

रक्षाबंधन पर करमचट डैम में दर्दनाक हादसा, सेल्फी लेते समय गहरे पानी में डूबा 15 वर्षीय किशोरदोस्तों के साथ घूमने आया था रोहित, तेज भंवर की चपेट में आने से हुआ हादसा; देर शाम तक नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ की टीम करेगी सघन तलाश

रामपुर/कैमूर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कैमूर जिले के करमचट स्थित दुर्गावती जलाशय में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डैम के बाएं तट पर नहर की ओर जाने वाले पानी के समीप नहाने और सेल्फी लेने के दौरान 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक घटनास्थल पर जुट गए।डूबे किशोर की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव निवासी रोहित कुमार, पिता महेंद्र बिंद, के रूप में हुई है। बताया गया कि रोहित अपने दो-तीन दोस्तों के साथ रक्षाबंधन के मौके पर करमचट डैम घूमने आया था। घूमने के दौरान वह पानी के समीप पहुंचा और नहाने लगा।

इसी बीच सेल्फी लेने के क्रम में वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज भंवर की चपेट में आ गया।देखते ही देखते पानी में समा गया किशोरप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित को पानी में डूबता देख उसके दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन पानी काफी गहरा होने और तेज भंवर के कारण रोहित देखते ही देखते पानी में समा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना करमचट थाना पुलिस को दी।पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने चलाया खोज अभियानसूचना मिलते ही करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई।

काफी देर तक पानी में खोजबीन की गई, लेकिन तेज भंवर और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई।चेनारी प्रशासन भी मौके पर पहुंचाघटना की सूचना मिलने के बाद चेनारी के सीओ और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और किशोर के साथ आए लोगों एवं परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से भी खोज अभियान को लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।एसडीआरएफ की मदद से शनिवार को फिर चलेगा अभियानकरमचट थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए पटना से एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर बुलाया गया है। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम की मदद से जलाशय में सघन खोज अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासन और पुलिस की निगाह अब एसडीआरएफ के अभियान पर टिकी है।हादसे के बाद डैम क्षेत्र में पसरा मातमरक्षाबंधन जैसे पर्व के दिन हुए इस हादसे से करमचट डैम क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया। रोहित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्तों के साथ घूमने निकले किशोर के अचानक गहरे पानी में डूब जाने की खबर से उसके गांव लोहरा में भी शोक की स्थिति है।पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलाशय, डैम, नदी और नहरों के गहरे एवं तेज बहाव वाले हिस्सों में जाने से बचें। खासकर नहाने या सेल्फी लेने के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!