कुदरा में भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, युवाओं के जोश से गूंजा सम्मेलन स्थल

कुदरा में भाजयुमो का युवा शक्ति संपर्क अभियान, उमड़ा युवाओं का हुजूम

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने युवाओं को बताया संगठन की असली ताकत, संतोष सिंह ने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान

कुदरा/कैमूर। बिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का ‘युवा शक्ति संपर्क अभियान’ जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में कैमूर जिले के कुदरा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं संयोजन में भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं जयघोष के साथ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एमएलसी संतोष सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने स्थानीय टीम और भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एमएलसी संतोष सिंह ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह ने शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैमूर जिले का प्रत्येक युवा संगठन की विचारधारा, नीतियों और

जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा।कुदरा में आयोजित इस युवा शक्ति संपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने संगठन से जुड़ने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं की भारी मौजूदगी और उत्साह को भाजयुमो की जमीनी सक्रियता के रूप में देखा गया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!