दुर्गावती बाजार की जर्जर सड़क पर DM का एक्शन!

दुर्गावती बाजार की जर्जर सड़क पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

दुर्गावती (कैमूर)। दुर्गावती बाजार में जर्जर सड़क से आम लोगों, दुकानदारों एवं वाहन चालकों को हो रही परेशानी से संबंधित प्रकाशित खबर का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी श्री कुमार अनुराग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया को सड़क की समस्या के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को दुर्गावती बाजार की सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार के लिए निर्देशित किया। इसके बाद एनएच विभाग द्वारा बाजार क्षेत्र में सड़क के गड्ढों को मिलिंग मटेरियल से भरकर समतल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।सड़क मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दुर्गावती बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू होने और आम नागरिकों को हो रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।जिला प्रशासन ने कहा है कि जनहित में सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!