
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर डीएम ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देशजनहित के अति आवश्यक कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान
भभुआ/कैमूर। जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में ‘सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान’ एवं आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अभियानों की तैयारियों, विभागवार कार्ययोजना तथा जनहित से जुड़े कार्यों के चयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अति आवश्यक और प्रचलित कार्यों की बनेगी अलग सूची‘सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान’ के तहत सभी विभागों से मुख्य रूप से दो श्रेणियों में कार्यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।
पहली श्रेणी में First Priority यानी अति आवश्यक कार्य शामिल होंगे। इसके तहत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी जनहित और स्थानीय आवश्यकता के दृष्टिकोण से तत्काल जरूरत है।वहीं दूसरी श्रेणी में Running Works यानी प्रचलित कार्य रखे जाएंगे। इनमें वर्तमान में संचालित अथवा निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति और पूर्णता की स्थिति का विवरण उपलब्ध कराया जाना है।जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों का स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। इसके आधार पर वास्तविक आवश्यकता वाले कार्यों का चयन कर उन्हें सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान में शामिल किया जाएगा।विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क-नाली के कार्य होंगे शामिलकायाकल्प अभियान के लिए उपलब्ध कार्य-सूची में विद्यालयों की चहारदीवारी, भवन मरम्मत, शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक भवन, पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण सहित विभिन्न जनोपयोगी कार्य शामिल हैं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की प्राथमिकता, आवश्यकता, वर्तमान स्थिति और विभागीय उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए प्रतिवेदन तैयार किया जाए, ताकि अभियान के तहत वास्तविक जरूरत वाले कार्यों को प्राथमिकता मिल सके।17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियानबैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग की विस्तृत प्लान एवं कार्ययोजना तैयार कर अगले दिन तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।अभियान के तहत जिला स्तर पर निर्धारित 13 प्रमुख स्तम्भों एवं कार्यक्रमों के अनुसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इनमें आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग (रंगोली व भारत मंडला), नवाचार चुनौती (Innovation Challenge), जनसेवक महाकुंभ तथा 25 साल, 25 कहानियाँ (राष्ट्रीय अनबॉक्सिंग) शामिल हैं।हर गतिविधि की तय होगी जिम्मेदारी और दैनिक लक्ष्यअभियान की रूपरेखा के अनुसार प्रत्येक विभाग एवं जिला स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रत्येक गतिविधि के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी, दैनिक लक्ष्य, लाभार्थियों की संख्या, कार्यक्रमों का आयोजन, जनसहभागिता तथा प्रचार-प्रसार की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी।जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागवार कार्ययोजना केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि वह व्यावहारिक, परिणामोन्मुख एवं जनहित आधारित हो।
अभियान में स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।समय-सीमा के भीतर तैयारी पूरी करने का निर्देशडीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दोनों अभियानों के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा निर्धारित समय-सीमा में प्रतिवेदन एवं विभागवार कार्ययोजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत वास्तविक आवश्यकता वाले और प्रचलित कार्यों का समुचित चयन किया जाए। वहीं सेवा संकल्प अभियान में सभी विभाग प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई, जिसमें जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड स्तर के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
